दिल्ली मेट्रो में लोग अब फर्श पर लेटकर कर रहे सफर, वायरल हो रही तस्वीरें

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो का तरह-तरह के वीडियो, रील और फोटो वायरल होता रहता है। कभी कभी युवक युवतियों के डांस, कभी मारपीट तो कभी अश्लील हरकत का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है।
पुलिस की कार्रवाई और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की सख्ती के बावजूद ऐसी घटनाएं रुक नहीं रही हैं। इसी क्रम में अब मेट्रो ट्रेन के फर्श पर लेट कर सफर करते एक यात्री का फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें यात्री मेट्रो के फर्श पर लेटा हुआ दिख रहा है।
डीएमआरसी द्वारा मेट्रो में यह उद्घोषणा भी की जाती है कि मेट्रो के फर्श पर बैठकर कर सफर ना करें। मेट्रो के फर्श पर बैठकर सफर करना गैर कानूनी है। मेट्रो के फर्श पर बैठकर सफर करने पर जुर्माना हो सकता है। कई बार ऐसे यात्रियों का चालान भी किया जाता है। फिर भी कई बार यात्री मेट्रो के फर्श पर बैठकर सफर‌ करने से बाज नहीं आते लेकिन इस मामले में तो यात्री ने हद ही कर दिया। वह मेट्रो के फर्श पर लेट गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button