शादी के 13 साल बाद ब्राह्मण परिवार की बहू निकली मुस्लिम! जिसे प्रतिभा तिवारी समझते रहे वह निकली मेहनाज

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर अपनी पत्‍नी के बर्ताव से बहुत परेशान थे। उनकी शादी असम की रहने वाली प्रतिभा तिवारी नाम की एक मह‍िला से 2011 में हुई थी। लेकिन शुरू से ही दोनों के बीच कुछ न कुछ विवाद होता रहता था। लेकिन शादी के लगभग 13 बाद उनके हाथ कुछ ऐसे सबूत मिले कि उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। अब मामला में पुलिस शिकायत हो चुकी है। पुलिस इसे पारिवारिक विवाद बता रही है।इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर अमरे्ंद्र त्रिपाठी ने प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्‍होंने बताया कि मई 2024 को बेडरूम से कुछ ऐसे कागज मिले जिनसे पता चला कि उनकी पत्‍नी ने 2007 में धर्म परिवर्तन करके इस्‍लाम अपनाया था। इसके बाद एक मुस्लिम युवक से निकाह कर लिया था। जब इस बारे में प्रोफेसर साहब ने बात करनी चाही तो पत्‍नी ने उन्‍हें घर से निकाल दिया।
इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय के कला संकाय के विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर अमरे्ंद्र त्रिपाठी का घर क्लाइव रोड के पास है। इनका 27 जून 2011 को असम की युवती से विवाह हुआ था। अब उनके दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी है। एसोसिएट प्रोफेसर की तहरीर के मुताबिक, विवाह के कुछ समय बाद से ही पत्नी का व्यवहार आक्रामक और अमानवीय होता चला गया। लेकिन रीति रिवाज को देखते हुए संबंध को निभाते रहे।
इसी बीच 13 मई, 2024 को उन्हें बेडरूम से कुछ कागजात मिले, जिससे पता चला कि पत्नी ने उनसे विवाह करने से पहले इस्लाम धर्म अपनाकर दिल्ली में मुस्लिम युवक से निकाह किया था। लेकिन उसके परिवार वालों ने तमाम तथ्यों को छिपाकर बेटी की शादी उनसे करवा दी, जोकि उनके साथ छल था।
अमरेंद्र त्रिपाठी का यह भी कहना है कि दूसरी तरफ पत्नी फोटो और वीडियो वायरल कर उन्‍हें दुश्चरित साबित करने की कोशिश करती रही हैं। पूरा मामला सिविल लाइन कोतवाली में दर्ज हो चुका है। फिलहाल पुलिस अभी इसे सिर्फ पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद मानकर ही चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button