दिल्ली में खूब हो रही गलत तरीके से पार्किंग

नई दिल्ली/एजेंसी। दिल्ली में गलत तरीके से गाड़ी पार्किंग करने वालों की संख्या इस साल काफी बढ़ गई है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 2023 के मुकाबले 2024 में सिर्फ पांच महीने में 35 प्रतिशत अधिक चालान काटे गए हैं। 2023 में एक जनवरी से 31 मई तक एक लाख 77 हजार 800 लोगों के चालान काटे गए थे। वहीं 2024 में एक जनवरी से 31 मई तक गलत तरीके से पार्किंग करने वाले 2 लाख 40 हजार 152 लोगों का चालान काटा गया। इस मामले में पंजाबी बाग सर्कल नंबर वन रहा, जबकि दूसरे नंबर और तीसरे नंबर पर रोहिणी और समयपुर बादली सर्कल रहा। दसवें नंबर पर अशोक विहार ट्रैफिक सर्कल रहा।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में गलत तरीके से गाड़ी पार्किंग करने वालें की संख्या बढ़ी है। पिछले कई महीने से ट्रैफिक पुलिस गलत तरीके से पार्किंग करने वालों खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चला रही है। गलत पार्किंग के कारण सड़क पर जहां एक तरफ जाम लग जाता है। वहीं हादसे की आशंका भी बढ़ जाती है। गलत पार्किंग के अलावा अवैध पार्किंग पर भी खास नजर रखी जा रही है। इसकी पहचान करने के लिए अतिरिक्त कर्मियों को लगाया गया है।
यही नहीं ट्रैफिक पुलिस ने उन दस ट्रैफिक सर्कलों की पहचान की है, जहां पर गलत तरीके से गाड़ियां पार्क की जाती हैं। नो पार्किंग जोन की पहचान कर वहां पर गाड़ी खड़ी करने वालों का चालान किया जा रहा है। ड्राइवरों को पार्किंग नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। ताकि वह यातायात कानून का बेहतर तरीके से पालन कर सकें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से भी सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button