दिल्ली पुलिस ने फेक वीडियो शेयर करने के मामले में तेलंगाना के सीएम को किया समन, एक मई को पूछताछ के लिए बुलाया

नई दिल्ली/एजेंसी। दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्री अमित शाह की फेक वीडियो शेयर करने के मामले में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को समन भेजा है। इसमें रेड्डी को दिल्ली पुलिस के आईएफएसओ यूनिट के समक्ष एक मई को पेश होने को कहा। पुलिस ने रेड्डी को उस मोबाइल फोन को भी साथ लाने को कहा है, जिससे उन्होंने कथित वीडियो को पोस्ट एक्स पर पोस्ट किया था।




