नोएडा वेव सिटी सेंटर मेट्रो के पास ट्रक में लगी, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गर्मी का तापमान बढ़ने के साथ-साथ आगजनी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही खासकर वाहनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले 24 घंटे में गौतमबुद्ध नगर जिले में आग लगने की तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के नोएडा वेव सिटी सेंटर के पास का है। यहां एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के वक्त मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को दी। इसके बाद फायर सर्विस यूनिट की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के मुताबिक, नोएडा वेव सिटी सेंटर मेट्रो के पास एक ट्रक में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते भीषण आग ने पूरे ट्रक को अपने चपेट में ले लिया। ट्रक में लदे गत्ते में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। भीषण आग में ट्रक जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने के बाद फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और तुरंत आग बुझाने की प्रयास में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। घटना के समय ट्रक में लगी भीषण आग को देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
गौतमबुद्ध नगर सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 3 बज कर 18 मिनट पर वेव सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास जाती हुई डीसीएम {गाड़ी संख्या–यूपी 16 ईटी 5955} में लदे गत्ते में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुऐ फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पर रवाना हुई एवं 3 गाड़ियों की मदद से आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button