नालंदा में युवक का मर्डर, हत्यारों ने काट डाला प्राइवेट पार्ट

नालंदा/बिहार। हरनौत प्रखंड के चेरो ओपी के द्वारिकाबिगहा गांव के नजदीक रविवार की सुबह-सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। बदमाशों ने गला दबाकर हत्या करने के साथ ही उसका गुप्तांग भी काट दिया। मृतक की पहचान चखामिंद गांव निवासी 35 वर्षीय अभिनव कुमार के रूप में हुई। उधर जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। हत्या क्यों की गई है इस पर परिजन अभी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। परिजन ने बताया कि किसी के फोन आने पर वह घर से निकला था। उसके बाद नहीं लौटने पर खोजबीन के दौरान सीधे लाश ही मिली। वहीं सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है। गला दबाकर हत्या के साथ-साथ शरीर पर जख्म के भी निशान मिले हैं, गुप्तांग भी कटा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button