भारत-नेपाल सोनौली बॉर्डर पर 6 ईरानी नागरिक गिरफ्तार

महराजगंज/उत्तर प्रदेश। भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर शनिवार दोपहर नेपाल जाते समय 6 ईरानी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए ईरानी नागरिक फर्जी तरीके से मार्च 2023 से भारत में रह रहे थे। ईरानी नागरिक अपने वीजा पर फर्जी स्टांप लगाकर अवैध रूप से नेपाल जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने शक के आधार पर उन्हें रोककर इमिग्रेशन विभाग ले गए, जहां पूछताछ की। इनका वीजा की जांच इमिग्रेशन विभाग ने की तो फर्जी स्टांप लगा मिला। इसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है।
शनिवार दोपहर सोनौली सीमा पर पकड़े गए सभी 6 ईरानी में 2 महिलाएं हैं, जबकि दो नाबालिक समेत चार पुरुष हैं। पुलिस के मुताबिक ये सभी एक ही कुनबे के हैं। ये भारत में कहां-कहां रूके थे, पुलिस और खुफिया एजेंसी इसकी जांच पड़ताल में लग गई है। पकड़े गए सभी आरोपी अपने वीजा पर फर्जी मोहर लगाकर भारतीय सीमा क्षेत्र को पार कर अवैध रूप से नेपाल जाने की फिराक में थे। सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने जांच के दौरान संदेह के आधार पर इन ईरानी नागरिकों को इमीग्रेशन को सौंप दिया।
इसके बाद इमीग्रेशन ने जांच के दौरान सभी के वीजा पर लगा स्टांप फर्जी पाया। जांच के दौरान पता चला कि उनका भारतीय वीजा मार्च 2023 में ही खत्म हो गया था। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि ईरानी नागरिकों से पूछताछ की जा रही है। इनको जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button