तो क्या अब बदलेगा गाजियाबाद का भी नाम? हिंदू रक्षा दल ने काला पेंट पोतकर दूधेश्वर नगर कर डाला

गाजियाबाद। सत्ता पलटने के साथ ही नाम बदलने की सियासत भी देखने को मिलती है। अब दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी नाम बदलने का एक अभियान चल रहा है। गाजियाबाद की जगह दूधेश्वर नगर नाम बदलने की मांग करने वाला यह संगठन है हिंदू रक्षा दल। इस दल ने करीब आधा दर्जन जगह जहां भी गाजियाबाद लिखा हुआ था, उसको काले पेंट से पोतकर उस पर दूधेश्वर नगर का पोस्टर लगा दिया। यह काम हिंदू रक्षा दल की महिला विंग ने किया।
हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने बताया की दिल्ली से सटे होने के बावजूद गाजियाबाद के नाम में ऐसा लगता है कि आज भी मुगल सल्तनत का नाम है। दूधेश्वर नाथ मंदिर गाजियाबाद की पहचान है। इसलिए हमने इसका नाम बदला है। पिंकी चौधरी के मुताबिक उनके दल की महिला विंग ने ये काम किया है।
पिंकी के मुताबिक उनके दल की महिला विंग ने इससे पहले डीएम को इस बारे में ज्ञापन दिया था। साथ ही लगातार शासन प्रशासन को भी इस बारे में आगाह करते रहे थे। लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तब उन्हें मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा। पिंकी चौधरी के मुताबिक अगर अभी नाम नहीं बदल गया तो आगे भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button