प्राइवेट पार्ट के साथ काट डाली जुबान, 5 दिन पहले रहस्यमय स्थिति में लापता युवक का शव बरामद

गोपालगंज/बिहार। गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र से सोमवार से लापता एक मंदिर के पुजारी का शव झाड़ियों से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद लोग सड़क पर उतर गए और जमकर हंगामा किया। पुलिस के मुताबिक, सोमवार की रात दानापुर गांव निवासी वैद्यनाथ साह के पुत्र मनोज कुमार शिव मंदिर गए, जहां से वे लापता हो गए। इस दौरान परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। अगले दिन इस मामले की प्राथमिकी मांझा थाने में दर्ज कराई गई, जिसमे अपहरण की आशंका जाहिर की गयी।
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की, लेकिन लापता पुजारी का कोई सुराग नहीं खोज सकी। इस बीच शनिवार को घर के पास ही झाड़ियों में शव बरामद किया गया। शव बरामद होने की सूचना के बाद ग्रामीण आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गए। बताया जाता है कि पुलिस जब आक्रोशित लोगों को समझाने पहुंची तो लोग बेकाबू हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना के मुताबिक कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी आई है।
गोपालगंज (सदर) एसडीपीओ प्रांजल ने कहा कि पुलिस गहनता से पूरे मामले की जांच कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पर पथराव करने वाले उपद्रवियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक रोड़ेबाजी और पथराव से पुलिस की गाड़ी को क्षति पहुंची है। पुलिस ने इस दौरान लोगों को रोकने के लिए गोली भी चलाई। लोगों को तितर-बितर करने के लिए उन्हें खदेड़ा। स्थानीय लोगों के मुताबिक 6 दिनों से लापता युवक का शव क्षत विक्षत अवस्था में बरामद किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया है। उसकी आँखें निकाल ली गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button