अंतरराष्‍ट्रीय टेनिस प्‍लेयर और प्राइवेट कॉलेज के मैनेजर के खिलाफ रेप का केस, एससी/एसटी आयोग ने दिया आदेश

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश। सहारनपुर में प्राइवेट कॉलेज के प्रबंधक और टेनिस खिलाड़ी के खिलाफ अनुसूचित जाति की महिला से दुष्कर्म, मारपीट और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा एससी/एसटी आयोग के आदेश पर दर्ज हुआ है। अब इस मामले की जांच सीओ सदर कर रहे हैं।
इस पूरे मामले के बारे में एसपी देहात सागर जैन ने बताया, मुजफ्फरनगर के शिवपुरी निवासी विजय वर्मा अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर , रसूलपुर स्थित प्राइवेट कॉलेज के प्रबंधक भी हैं। उन पर कॉलेज की चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी और अनुसूचित जाति की महिला से दुष्कर्म, मारपीट और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है।
सहारनपुर के एसपी देहात ने जानकारी दी कि सरसावा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने एससी/एसटी आयोग को पत्र लिखकर बताया था कि वह फतेहपुर स्थित प्राइवेट कॉलेज में 2016 से चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी थी। कॉलेज प्रबंधक विजय वर्मा पर आरोप है कि छुट्टी के दिन किसी काम के बहाने से बुलाकर चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी को बाहर ले गया। आरोपी ने अनुसूचित जाति की महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। महिला ने विजय वर्मा पर आरोप लगाया कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने महिला से लगातार दुष्कर्म किया। जब उसने इसका विरोध करते हुए वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो आरोपी ने महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी।
एसपी देहात ने बताया कि अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के आदेश पर फतेहपुर थाने में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच सीओ सदर कर रहे हैं।
एससी/एसटी आयोग के आदेश पर दर्ज हुए मुकदमे के आरोपी प्राइवेट कॉलेज के प्रबंधक विजय वर्मा ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। विजय वर्मा का कहना है कि कुछ लोग मेरी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। जब का घटनाक्रम बताया गया है तब में एक कार्यक्रम में था। उसका सीसीटीवी फुटेज भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button