100 किलो का सुपर बर्गर आगरा के होटल में शेफ ने किया दो घंटे में तैयार

आगरा/उत्तर प्रदेश। आगरा की एक होटल में 100 किलो का बर्गर बनाया गया। बर्गर बनाने वाले शेफ ने दावा किया है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा बर्गर है। इसे बने में मोटे अनाज बाजरा, जौ और रागी का उपयोग किया गया है। इसे बनाने की लिए पिछले 2 महीने से प्लानिंग चल रही थी। बर्गर तैयार करने वाले शरणदीप सिंह को लोग बर्गर चाचू के नाम से ख्याति मिली हुई है। इससे पहले भी वे ऐसा एक कीर्तिमान हासिल कर चुके हैं। 45 किलो का बर्गर बना चुके हैं। देश का सबसे बड़ा बर्गर था। उन्होंने अपना रेकॉर्ड खुद ही तोड़ दिया है।
हवा में फैला जहर! हर घर के लिए बेस्ट हैं एडवांस फीचर्स वाले यह Air Purifier|
फतेहाबाद रोड स्थित पांच सितारा होटल ग्रांड मर्क्यूर तैयार इस बर्गर में सोने का बर्क लगा हुआ है। बर्गर चाचू के नाम से फेमस शरणदीप सिंह ने बताया कि अभी तक आपने वेज बर्गर, चिकन बर्गर, आलू टिक्की बर्गर जरूर देखे होंगे, लेकिन मोटे अनाज का ऐसा बर्गर जिसका वजन ही 100 किलो का हो। इसे देखकर आपको जरूर आश्चर्य हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बर्गर को तैयार करने में होटल के स्टाफ की लगन से 2 घंटे में तैयार कर दिया था। इसमें गोल्ड की बर्क लगी है।
होटल जनरल मैनेजर विवेक महाजन ने बताया कि फास्ट फूड खाने से बीमारी होती है, जिसमें भी शामिल होता हैं। हालांकि हमने एक बर्गर ऐसा भी बना दिया जिससे बीमारी नहीं बल्कि शरीर को फायदा मिलेगा। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोटे अनाज को प्रोत्साहित कर रहे हैं। वे कहते हैं कि लोगों को मोटे अनाज का सेवन करना चाहिए, इससे सेहत अच्छी रहती है और किसानों को फायदा होता हैं। बर्गर बनाने के लिए मुख्य रूप से बाजरा, रागी, कंगनी, खीरा, टमाटर के अलावा अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।




