पाकिस्तान में रह रहे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के 6 साथी गिरफ्तार, बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

चंडीगढ़,(एजेंसी)। पंजाब पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंडा के छह साथियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में से एक अप्रैल 23 में पटियाला में दोहरे हत्या के मामले में शामिल था और तब से फरार था। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गिरफ्तार आरोपी राज्य में सनसनीखेज अपराध करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पंजाब के डीजीपी ने ट्वीट कर मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने आईएसआई पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा के छह सहयोगियों को गिरफ्तार है। इनसे पांच पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए रिंदा के साथियों में से एक अप्रैल 2023 में पटियाला में दोहरे हत्याकांड में शामिल था और तब से फरार था। पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के विजन के अनुसार प्रदेश में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला था। बचपन में ही वह अपने पर‍िवार के साथ महाराष्ट्र के नांदेड़ में बस गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रिंदा ने 18 साल की उम्र में पारिवारिक विवाद के चलते तरनतारन में अपने एक रिश्तेदार की हत्या कर दी थी। नांदेड़ साहिब में उसने स्थानीय व्यापारियों से जबरन वसूली शुरू कर दी और दो लोगों की हत्या कर दी। पुलिस को उसे कई मामलों में तलाश है। 8 नवंबर 2021 को नवांशहर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की इमारत पर आतंकी हमले को अंजाम देने के पीछे हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का ही हाथ बताया जाता है। इस घटना के बाद से वह गायब है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button