पहले 200 अब 180 रुपये मजदूरी, आजमगढ़ के बुनकर चल रहे नाराज

आजमगढ़,(उत्तर प्रदेश)। यूपी का आजमगढ़ जिला चंद्रमा ऋषि दत्तात्रेय की धरती है। आजमगढ़ जिले की एक अलग पहचान है। आजमगढ़ में 10 विधानसभा क्षेत्र और 2 लोकसभा क्षेत्र है। यहां की राजनीतिक कुछ अलग तरीके की है।आजमगढ़ जिला सपा का गढ़ कहा जाता था, लेकिन उपचुनाव में भाजपा ने सपा का किला तोड़ दिया और यहां पर उपचुनाव में भाजपा की जीत हुई। हम बात कर रहे हैं मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र की जो रेशम नगरी के नाम से मशहूर है। यहां से साड़ी बनकर बनारस और विदेशों तक सप्लाई की जाती है।
मुबारकपुर विधानसभा के बुनकरों का आरोप है कि भाजपा सरकार हम लोगों के लिए कोई भी काम नहीं कर रही है। सरकार बस किसानों के लिए ही सब कुछ करती है। किसानों को फ्री में बिजली मिलती है। हम लोगों को जो बिजली मिलती है उसको 10 गुना बढ़ा दिया गया। हम लोगों की किसी भी समस्या का समाधान न सरकार और न उनके मंत्री करते हैं।
बुनकरों का कहना है कि हम लोगों को टाइम से लाइट नहीं मिलती है। हम लोगों का पावरलूम नहीं चल पाता है। महंगाई चरम सीमा पर है। बुनकरों ने कहा कि भाजपा मुसलमानों का वोट नहीं चाहती है। भाजपा सरकार इसलिए हमारे लिए कुछ नहीं करती है। महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। पहले हम लोगों को मजदूरी ₹200 मिलती थी एक साड़ी बनाने पर, लेकिन महंगाई की वजह से हम लोगों की मजदूरी बढ़ने के बजाय घट गई। अब उन्हें 180 रुपये ही मिलते हैं। उनका कहना है कि एक साड़ी बनाने पर कम से कम 5 घंटा लगता है। लेकिन भाजपा सरकार हम लोगों के लिए कुछ नहीं करती। मुसलमानों ने कहा कि भाजपा सरकार को हम लोग वोट देने के लिए तैयार हैं लेकिन वह हमारा कुछ भला तो करे।




