परिवार संग नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम सिंह ने रामलला के किए दर्शन

अयोध्या,(उत्तर प्रदेश)। राम नगरी अयोध्या में मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं, अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। रविवार को नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम सिंह सपरिवार अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए। जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम सिंह उत्तर प्रदेश के अपने दौरे के दौरान लखनऊ में अयोध्या जाने की ख्वाहिश जाहिर की थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने उनकी अयोध्या यात्रा का प्रबंध किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि ज्ञानेंद्र आज सुबह राज्य अतिथि के रूप में सपरिवार अयोध्या पहुंचे और राम जन्म भूमि स्थित रामलला तीर्थ के दर्शन किए। इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा भी लिया। उन्होंने बताया कि वह हनुमानगढ़ी मंदिर में भी पूजा अर्चना की और सरयू के किनारे राम की पैड़ी भी गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button