बुलंदशहर में कोर्ट रूम में ही वकील ने दारोगा को जड़े थप्पड़

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पेशी के दौरान एक वकील ने दारोगा को थप्पड़ जड़ दिया। थपड़ जड़ने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मंगलवार को एक वकील पेशी पर आए थे। जिला न्यायालय परिसर स्थित कोर्ट रूम में किसी बात को लेकर उनकी दारोगा से बहस हो गई। वकील ने पहले दारोगा से गाली-गलौज की फिर उसके बाद दारोगा को थप्पड़ जड़ दिया।

दारोगा प्रमोद कुमार की ड्यूटी कोर्ट में रूम लगी थी। दारोगा की तैनाती अरनिया थाने में है। कोर्ट रूम में मोबाइल चलाने को लेकर वकील और दारोगा में विवाद हुआ था। एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button