पैरोल पर बाहर आए राम रहीम ने बदला हनीप्रीत का नाम

नेशनल डेस्क। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर बाहर है। जेल से परोल पर बाहर आने के बाद ही वो लगातार खबरों में बना हुआ है। अब राम रहीम की तरफ से ये घोषणा की गई कि उसकी दत्तक बेटी हनीप्रीत को अब ‘रूहानी दीदी’ के नाम से जाना जाएगी। स्वयंभू बाबा को 2017 में बलात्कार के आरोप में दोषी ठहराया गया था और उन्हें 20 साल के लिए जेल भेज दिया गया था। राम रहीम ने यह भी संकेत दिया कि हनीप्रीत अपनी वर्तमान भूमिका में बनी रहेगी। राम रहीम ने कहा कि मैंने उसे एक नाम भी दिया है और अब मैं उसे रूह-दी या रूहानी दीदी कहता हूं क्योंकि हर कोई गुरु जी कहता था। हर कोई उन्हें ‘दीदी दीदी’ कहता है और वे इसे अन्य महिला शिष्यों के साथ भ्रमित करते हैं।

राम रहीम ने उत्तर प्रदेश के बागपत के डेरा में साद संगत को दिए अपने भाषण में नाम बदलने की घोषणा की। वह वर्तमान में हरियाणा की सुनारिया जेल से छूटने के बाद बरनवा आश्रम में है। उसने यह भी कहा कि वह संप्रदाय का नेतृत्व करना जारी रखेंगे और किसी के उत्तराधिकारी के रूप में उभरने की अटकलों से इनकार किया। राम रहीम जब से पैरोल पर निकला है तभी से आश्रम से ऑनलाइन प्रवचन कर रहा है। उनके सत्र में हरियाणा के कई भाजपा नेताओं सहित उनके करोड़ों अनुयायी शामिल हुए।

वहीं दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि गुरमीत राम रहीम अपनी छवि को साफ करने की कोशिश कर रहा है। हरियाणा सरकार से मेरी अपील है कि तुरंत इसकी पैरोल रद्द कर उसे जेल भेजा जाए। गुरमीत राम रहीम एक बलात्कारी और हत्यारा है। हरियाणा सरकार का जब मन करता है वे उसे पैरोल पर छोड़ देते हैं। इस बार राम रहीम पैरोल पर रह कर जगह-जगह सतसंग कर रहा है और इस सतसंग में हरियाणा के विधानसभा उपाध्यक्ष और मेयर शामिल हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button