भगवान का दिया सब कुछ, बस एक हेलिकॉप्टर खरीदना है, डिजिटल भिखारी का वीडियो वायरल

सागर,(मध्य प्रदेश)। एमपी में भिखारी भी अब हाईटेक हो गए हैं। सागर जिले में एक भिखारी का वीडियो वायरल हो रहा है। यह भिखारी कैशलेस है। पेटीएम के जरिए लोगों से भीख लेता है। 80 की उम्र में यह भिखारी टेक्नो फ्रेंडली है। अगर लोगों के पास कैश नहीं होते हैं तो उनसे कहता है कि पेटीएम करो। भिखारी के कमंडल पर पेटीएम का नंबर लिखा है, जिस पर लोग डोनेट करते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल भिखारी का नाम झुनझुन बाबा है। इन पैसों से आगे चलकर यह भिखारी हेलिकॉप्टर खरीदना चाहते हैं।
भिखारी का वीडियो किसी ने शूट कर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। इसमें वह दावा करता है कि भीख के पैसों से उसने लाखों की संपत्ति बनाई है। एमपी के कुछ बड़े शहरों में अपनी संपत्ति होने की बात करता है। बाबा खुद को सुरखी विधानसभा के खमकुंवा गांव का बताता है। सागर की पुरानी कलेक्ट्रेट में जब यह भीख मांगते दिखाई दिए तो लोगों ने इनका एक वीडियो बना लिया।

बाबा वीडियो में हेलीकॉप्टर खरीदने की बात कर रहा है। जब उनसे कैश न होने की बात कही तो बाबा ने फटाक से अपना पेटीएम नंबर बता दिया। बाबा का कहना है कि उसने भिक्षा मांगकर बहुत कुछ कमा लिया है। इसमें शर्म की कोई बात नहीं है। बाबा को लगता है भीख मांगने में गलत क्या है। वह तो अपने बेटे को भी भिक्षा का पैसा देकर उसकी मदद करने की बात कर रहा है।
झुनझुन बाबा कहते हैं कि ज्यादा नहीं 10-50 लाख इकट्ठा हुआ है। इंदौर सहित कई शहरों में मकान हैं लेकिन हेलिकॉप्टर लेने की इच्छा है। अभी नहीं लेकिन बाद में जब पैसे हो जाएंगे, तब लेंगे। जब बाबा ने पैसे मांगे और वीडियो बनाने वालों ने नहीं दिए तो पेटीएम करने की बात कह दी। स्टील केन पर पेटीएम नंबर भी मौजूद था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button