डबल मर्डर केस में फरार दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार

बुलंदशहर,(उत्तर प्रदेश)।  सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन में बीते दिनों हुए डबल मर्डर मामले में फरार चल रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले कई दिनों से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गत एक अक्तूबर को कैलावन निवासी दो चचेरे भाई भूपेंद्र और जगदीश की हत्या कर दी गई थी। दोनों के सिरविहीन शव संभल जनपद से पुलिस ने बरामद किए थे। हालांकि, अभी तक दोनों मृतकों के शव बरामद नहीं हो सके हैं। मामले में पुलिस ने गांव कैलावन निवासी महिला लता, उसके छोटे पुत्र व एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जबकि, लता का बड़ा पुत्र जो कि दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25000 का इनाम घोषित किया था। जिसे अब एसपी देहात की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी से पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button