कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को महंगी पड़ी बाइक की सवारी

हेब्बल फ्लाईओवर के निरीक्षण के लिए जिस बाइक का इस्तेमाल किया उस पर 18500 रुपये का चालान पेंडिंग

कर्नाटक। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार इन दिनों एक बाइक सवारी को लेकर घिरे हैं। बीजेपी लगातार डिप्टी सीएम पर निशाना साध रही है। बता दें कि हाल के दिनों में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार हेब्बल फ्लाईओवर लूप के निरीक्षण के लिए बाइक से पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने जिस दो पहिया वाहन का इस्तेमाल किया, उसपर 18,500 रुपये का यातायात उल्लंघन जुर्माना लंबित था। इस बात की जानकारी सामने आते ही बीजेपी ने राज्य के डिप्टी सीएम को घेरना शुरू कर दिया। हालांकि, अब खबर है कि दो पहिया वाहन के मालिक ने चालान की राशि को भर दिया है।
दरअसल, बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि दो पहिया वाहन का मालिक 6 अगस्त को आरटी नगर यातायात पुलिस स्टेशन में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुआ और पूरी राशि का भुगतान किया।
जानकारी दें कि 5 अगस्त को निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम शिवकुमार ने दोपहिया वाहन चलाया। जिस वाहन को सूबे उपमुख्यमंत्री ने चलाया उसपर यातायात उल्लंघन के 34 मामले लंबित थे। इसके साथ ही 18500 रुपये का चालान भी बाकी था।
गौरतलब है कि इन उल्लंघनों में बिना हेलमेट के वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना और प्रवेश निषेध या वन-वे ज़ोन में प्रवेश करना शामिल था।
वहीं, निरीक्षण के दौरान गए डिप्टी सीएम ने बाइक की सवारी के साथ तस्वीर भी साझा की थी। उन्होंने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर एक वीडियो भी साझा किया था जिसमें वे हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाते हुए दिखाई दे रहे थे और 15 अगस्त को होने वाले हेब्बल फ्लाईओवर लूप के उद्घाटन की घोषणा कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button