यूपी के गाजीपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बस में लगी आग

गाजीपुर/उत्तर प्रदेश। गाजीपुर के मरदह क्षेत्र के महाहरधाम मंदिर के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। हाईटेंशन लाइन गिरने से बस में आग लगने से अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि गंभीर पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, अन्य पांच का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह में चल रहा है। बस में बाराती सवार थे। यह सभी महाहर धाम के पास एक मंदिर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। एक महिला ने बताया कि पुलिस के वापस लौटने पर हम लोग दूसरे रास्ते से जा रहे थे, तभी हादसा हो हुआ है।
महिला ने बताया कि हम लोग बस से जा रहे थे। जिस रास्ते से हम लोग जा रहे थे, वहां पुलिस ने रोक लिया और हम लोगों जाने नहीं दिया। पुलिस ने बस को वापस कर दिया। इसके बाद हम लोग नहर के रास्ते जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि महाहरधाम मंदिर के पास बैरियर पर बस की एंट्री भीड़ भाड़ को देखते रोक दी गई थी। ड्राइवर दूसरे रास्ते से बस ले जाने के लिए अन्य रास्ता लिया। इस बीच रास्ते में 11 हजार वोल्ट का तार बस में छू गया। हादसे में पांच के मौत की पुष्टि हुई है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। अन्य पांच का इलाज मरदह पीएचसी पर चल रहा है।
मऊ के रानीपुर क्षेत्र के खीरियां खाजा की रहने वाली लड़की की शादी जनपद के मुहम्मदाबाद के महमूदपुर गांव में तय थी। शादी महाहर धाम के समीप भैरो मंदिर पर होनी थी। लड़की पक्ष के लोग मऊ से भैरो मंदिर पर आ रहे थे। दुल्हन को उतारने इसके बाद बस को अन्य रूट से जाते समय यह हादसा हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button