रणवीर सिंह को भेजा गया धमकी भरा वॉइस नोट, अनजान शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

मुंबई/एजेंसी। अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद इसके दूसरे पार्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। अगले महीने ‘धुरंधर 2’ रिलीज होगी। इस बीच उन्हें एक वॉइस नोट भेजकर धमकी दी गई है। कहा जा रहा है कि एक अनजान शख्स ने अभिनेता से करोड़ों रुपये की रकम मांगी है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद रणवीर सिंह को एक धमकी भरा वॉइस नोट व्हॉट्सएप पर मिला है, जिसमें करोड़ों रुपये मांगे गए हैं। मुंबई पुलिस ने एक्टर के घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी है और धमकी भेजने वाले का पता लगा रही है’। रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मुंबई पुलिस वॉइस नोट भेजने वाले की तलाश में जुट गई है। इस बीच अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
अभिनेता रणवीर सिंह को एक तरफ वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई है और करोड़ों की फिरौती मांगी गई है। वही दूसरी तरफ रणवीर और दीपिका मुंबई की जिस सोसाइटी में रहते हैं, उस सोसाइटी के लोगो ने बड़ी संख्या में तैनात सशत्र गार्ड को लेकर चिंता जताई है। सोसाइटी की तरफ से पुलिस को पत्र लिखा गया है। एक तरफ एक्टर को धमकी मिलने पर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर उसी सुरक्षा को लेकर सोसायटी में सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button