राजपाल यादव के लिए मसीहा बने तेज प्रताप यादव, चेक बाउंस मामले में की लाखों की मदद

पटना/एजेंसी। 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में सरेंडर कर चुके बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की तेज प्रताप यादव यादव ने आर्थिक मदद का एलान किया है। तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वह राजपाल यादव को 11 लाख रुपये देंगे। उन्होंने राजपाल यादव को अपना बड़ा भाई तक बताया।
तेज प्रताप यादव ने लिखा- मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा जेजेडी (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है।
उन्होंने आगे लिखा- मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं जेजेडी परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं। गौरतलब है कि चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराए जाने के संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा समय सीमा बढ़ाने से इनकार किए जाने के बाद अभिनेता राजपाल यादव ने गुरुवार को तिहाड़ जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
उन्होंने गुरुवार शाम 4 बजे जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। बता दें कि उच्च न्यायालय ने बुधवार को यादव को जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए दी गई समय सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया था।
राजपाल यादव के वकील ने अदालत को बताया था कि अभिनेता ने 50 लाख रुपये की राशि का इंतजाम कर लिया है और भुगतान करने के लिए एक और सप्ताह का समय मांगा था। हालांकि, न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने यादव के आत्मसमर्पण के लिए समय बढ़ाने के आवेदन को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उन्हें राहत देने का कोई आधार नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button