किस चीज का शौकीन था एपस्टीन, कैसे बनाया अपने आप को ताकतवर?
फाइल्स से खुले कई गुप्त राज

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क। जेफरी एपस्टीन की फाइल्स के सामने आने से कई चर्चित लोगों के नाम सामने आए हैं। यौन अपराधी एपस्टीन लोगों की लाइफ से जुड़े रहस्यों को अपने पास रखता था और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए पावर के तौर पर इस्तेमाल करता था। एपस्टीन दुनिया के ताकतवर लोगों के राज को छुपाकर खुद को काफी पावरफुल समझता था। वे लोगों से जुड़ी बातों को खुद को ही मेल पर भेज देता था। एपस्टीन के मेल के सामने आने से इस तरह की कई बातें सामने आई हैं।
कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन का अरबपति रिटेल टाइकून लेस्ली वेक्सनर के नाम लिखा एक खत सामने आया, जो कभी उसका मुख्य फाइनेंसर था। 2007 में दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई, लेकिन एपस्टीन ने फिर दोबारा वेक्सनर से दोस्ती करने की कोशिश की। एपस्टीन के वेक्सनर को भेजे गए खत बताते हैं कि एपस्टीन अपने दोस्तों के राज जानने का दावा करने में खुश होता था और उसे पता था कि ऐसे राज उसे कैसे ताकत दे सकते हैं। 2019 में मैनहट्टन जेल में एपस्टीन की मौत हो चुकी है। लेकिन जेफरी एपस्टीन की मौत के बाद सबसे लंबे समय तक चलने वाली साजिश की थ्योरी का पता चला है।
एपस्टीन अपने अमीर, शक्तिशाली और मशहूर जान-पहचान वालों के बारे में गंदगी इकट्ठा कर रहा था, जिसका इस्तेमाल वह ब्लैकमेल या दूसरे कामों के लिए कर सकता था। लेकिन इन सभी बातों का अभी तक कोई सबूत सामने नहीं आया है।
एपस्टीन फाइल्स में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स का भी नाम सामने आया। फाइल्स में 2013 का वह ईमेल था, जो एपस्टीन ने खुद को अरबपति बिल गेट्स के बारे में भेजा था। बिल गेट्स का नाम लेकर खुद को भेजे गए मेल में नैतिक रूप से गलत कामों का जिक्र था, जिसमें रूसी लड़कियों के साथ यौन संबंध और शादीशुदा महिलाओं के साथ अवैध मुलाकातें करवाना शामिल था। बिल गेट्स के प्रतिनिधि ने एपस्टीन को झूठा इंसान कहा है और एपस्टीन से जुड़े किसी भी गलत आचरण से साफ इनकार किया है।




