वाराणसी में जर्जर खंभे बदलने के लिए भीख मांगकर बिजली कार्यालय पहुंचे सपा कार्यकर्ता

वाराणसी/उत्तर प्रदेश। सीर गोवर्धनपुर वार्ड में जर्जर खंभे बदलने के लिए धरना प्रदर्शन के बाद स्थानीय सपा नेता अमन यादव के नेतृत्व में लोगों से भीख मांगकर एसडीओ कार्यालय पहुंचे जहां एसडीओ ने पैसे को ठुकराते हुए धमकी दे डाली।
सीर गोवर्धनपुर वार्ड 23 में बीते दो वर्ष से बिजली के जर्जर खंभे लोगों की छतों पर लटके हुए हैं। जिसमें चार खंभे कभी की गिर सकते हैं ।जिससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। बिजली विभाग में शिकायत के बाद समाधान के बजाय केवल आश्वासन मिला। सपा नेता अमन यादव ने बताया कि एक महीने से लगातार विभाग को अवगत कराने के बावजूद स्थिति जस-की-तस बनी हुई है।
जबकि रामनगर स्थित विद्युत कार्यालय पर धरना देने के बाद एसडीओ कृष्ण कुमार गुप्ता द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि 10 दिनों के भीतर जर्जर खंभे बदल दिए जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो किसी भी अप्रिय घटना की पूर्ण जिम्मेदाार खंभा बदलने की जगह वेल्डिंग और बालू डालकर अस्थायी कार्य कराया गया।
नए खंभे लगाने की मांग की गई तो एसडीओ कृष्ण कुमार गुप्ता ने स्पष्ट रूप से कहा कि विभाग के पास न तो पैसा है और न ही खंभा उपलब्ध है। जिसके कारण दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से चंदा एकत्र कर 2000 रुपये की राशि एसडीओ कार्यालय में दिया गया कि मानव जीवन की रक्षा के लिए खंभा बदल दिया जाए, शेष राशि भी आवश्यकता पड़ने पर जनता से एकत्र कर दी जाएगी।
आरोप है कि एसडीओ ने इसे ठुकराते हुए धमकी भरे लहजे में कहा गया कि “जो करना है कर लो, खंभा नहीं बदला जाएगा।”अमन यादव ने कहा कि प्रशासन और शासन से मांग है कि सीर गोवर्धनपुर वार्ड 23 के सभी जर्जर बिजली खंभों को तत्काल बदला जाए और गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।




