गाजियाबाद के डीएम इंद्र विक्रम सिंह, जिनकी मीडिया को दी ‘धमकी’ वायरल हो गई

गाजियाबाद। लोकसभा चुनावों की घोषणा होने के बाद गाजियाबाद के डीएम इंद्र विक्रम सिंह की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस चर्चा में है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनका वीडियो शेयर कर तमाम तरह के कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो में मीडियाकर्मियों से डीएम इंद्र विक्रम सिंह कहते नजर आ रहे हैं -‘एक जिम्‍मेदार और शहरी नागरिक होने के नाते आप लोगों से अपील है और आपके बहुत सारे अनियंत्रित साथियों से भी अपील है कि वो बिना सोचे विचारे झूठी सूचनाओं को आगे नहीं फैलाएं क्‍योंकि आपके हाथ में दोधारी तलवार है। उसका खामियाजा आपको भी भुगतना पड़ सकता है। ये धमकी भी है और सुझाव भी। आप बचे रहो इसलिए मैं सुझाव दे रहा हूं और आप अगर करोगे तो धमकी है कि मैं आपको छोड़ूंगा नहीं। आप अगर पकड़ में आओगे तो कार्रवाई हो जाएगी। आप से मतलब आपके अनियंत्रित साथियों से है। अगर आप भी इस लिस्‍ट में शामिल हैं तो संभल जाइए।’
डीएम विक्रम सिंह आगे कहते हैं- ‘जो हमारे प्रिंटिंग प्रेस के लोग हैं उनसे मैं कहना चाहता हूं कि बगैर हमारी तरफ से दिए कोई सूचना आप अपने यहां प्रकाशित नहीं कर सकते हैं। अगर कोई प्रत्‍याशी आपके यहां पंफलेट प्रकाशित करवा रहा है तो आपको इसकी सूचना हमें देनी पड़ेगी ताकि हम इसे इलेक्‍शन खर्चे में शामिल कर सकें। यहां मौजूद कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो अपने अखबार के प्रिंटिंग प्रेस में पंफलेट वगैरह भी छपवाते होंगे। इसलिए मैं ऐसा कह रहा हूं।’
2011 में पीसीएस से प्रमोट होकर बने आईएएस
आपको बता दें कि पीसीएस अफसर इंद्र विक्रम सिंह ने जून 2022 में गाजियाबाद के डीएम का पदभार ग्रहण किया था। फतेहपुर के रहने वाले इंद्र विक्रम सिंह को पीसीएस पास करने के बाद पहली पोस्टिंग अलीगढ़ में मिली। वर्ष 2011 में उनको अलीगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी में सचिव के पद पर तैनाती मिली। उन्‍हें पीसीएस से आईएएस में प्रमोटी कर दिया गया। वह बलिया और शामली के भी डीएम रहे हैं। इंद्र विक्रम सिंह अपने सख्‍त स्‍वभाव की वजह से जाने जाते हैं। अलीगढ़ में तैनाती के दौरान एक किसान ने उनसे शिकायत की कि निर्धारित दर से ज्‍यादा कीमत पर यूरिया खाद का बैग बेचा जा रहा है। इस पर उन्‍होंने महिला अफसर को तत्‍काल सस्‍पेंड कर दिया था। साथ ही उर्वरक विक्रय लाइसेंस को भी सस्‍पेंड कर दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button