दिल्ली के मालवीय नगर में दिखा रफ्तार का कहर, टक्कर के बाद गाड़ी लेकर फुर्र हुआ चालक

नई दिल्ली। साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में कल शाम हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जिसमें ओवर स्पीड एक गाड़ी ने घर के बाहर साथ में पार्क की हुई दूसरी गाड़ी में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाली गाड़ी रुकने की बजाय वहां से गाड़ी को स्पीड में भगाता हुआ गाड़ी का ड्राइवर निकल गया। इस मामले में क्षतिग्रस्त गाड़ी के मालिक संदीप धवन ने पुलिस को शिकायत दी है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि मालवीय नगर में रहते हैं और घर के साथ उनकी गाड़ी खड़ी होती है। कल शाम 4:30 बजे के आसपास एक दूसरी गाड़ी जो स्पीड में गुरुद्वारा की तरफ से आई और उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाली गाड़ी इतनी स्पीड में थी कि आगे जाकर वह पूरी तरह से घूम गई। जब उन्होंने उसे गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो वह रोकने की बजाय बुरी तरह ओवर स्पीड में वहां से निकल गया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ मामला
संदीप धवन ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा की जिस सड़क पर यह घटना हुई है, वहां गुरुद्वारा होने कारण बुजुर्ग वहां आते जाते रहते हैं। बच्चे भी वहां काफी संख्या में रहते हैं। किस्मत सबकी अच्छी थी की ओवर स्पीड गाड़ी की चपेट में कोई नहीं आया। इस एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उनकी शिकायत पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button