मथुरा में मुस्लिम युवक ने 23 हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया, बोला- 50 का टारगेट था

In Mathura, a Muslim youth trapped 23 Hindu girls in his love trap, said his target was 50

मथुरा/उत्तर प्रदेश। मथुरा जिले से भोपाल जैसा मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को टारगेट करता था और उनको कॉलेज छोड़ने के बहाने उनसे दोस्ती करता था। इसके बाद वह लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियो बना लेता था। हिंदू संगठन के विरोध के बाद आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया है।
आरोपी इमरान मथुरा के भरतपुर गेट का रहने वाला है। आरोपी इमरान ऑटो चलाता है। आरोपी हिंदू लड़कियों को अपने ऑटो से लड़कियों को कॉलेज बिना रुपये लिए छोड़ता था। इसके बाद वह लड़कियों से धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ाता था। हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो और फोटो खींच लेता था। जिन्हें सोशल मीडिया पर डालकर लड़कियों को ब्लैकमेल करता था।
रविवार को आरोपी इमरान ने एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उसने कहा कि आज से कुछ महीने पहले हमसे किसी ने कहा था कि होली पर मुसलमान घर से बाहर न निकलें, इसीलिए हम कह रहे हैं कि किसी को कुर्बानी के खून से दिक्कत है तो वह घर से न निकले। कुर्बानी तो होगी, खून भी शायद नालियों में मिलेगा। वीडियो में एक महिला घर में मीट काटती नजर आती है। इसके अलावा आरोपी इमरान ने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया, जिसमें उसने लिखा है कि कुछ लोगों की जितनी उम्र नहीं है, उतनी मैंने गर्लफ्रेंड बनाई। दो साल में मैंने 23 गर्लफ्रेंड बनाई। मेरा 50 का टारगेट था।
आरोपी इमरान के वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी इमरान को गिरफ्तार करने के साथ जेल भेज दिया है। हिंदू संगठनों का कहना है कि आरोपी इमरान हिंदू लड़कियों से हिंदू बनकर मिलता है। फिर प्रेमजाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बना लेता है। पुलिस ने कहा कि शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ जेल भेज दिया है। वह लड़कियों को फ्री में कॉलेज छोड़ता था। इसी बहाने से आरोपी इमरान हिंदू लड़कियों से नजदीकियां बढ़ाता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button