प्रेमानंद महाराज पर जो बोलेगा पीछे रह जाएगा… दिल्‍ली वाले अभिनव अरोड़ा ने भी कह दी ‘मन की बात’

मथुरा/उत्तर प्रदेश। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एक पॉडकास्‍ट में प्रेमानंद महाराज को चमत्‍कारी मानने से इनकार किया। उन्‍होंने कहा कि अगर वे चमत्‍कारी हैं तो उनके सामने संस्‍कृत का एक शब्‍द बोलकर दिखा दें। उन्‍होंने चैलेंज दिया कि उनके संस्‍कृत श्‍लोकों का हिंदी में अर्थ प्रेमानंद महाराज बता दें। रामभद्राचार्य के इस बयान पर वृंदावन के संत नाराज हो गए। इसके बाद जगद्गुरु ने सफाई दी। उन्‍होंने कहा कि प्रेमानंद महाराज उनके लिए बालक समान हैं। अब बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा ने इस मामले पर अपनी बात रखी है।
दिल्‍ली में रहने वाले अभिनव अरोड़ा का कहना है कि संतों के बीच में मतभेद नहीं होना चाहिए। चाहे वह रामभद्राचार्य जी महाराज हो या फिर प्रेमानंद महाराज। दोनों महान संत हैं। दोनों चलते-फिर तीर्थ हैं। हालांकि अभिनव ने यह भी कहा कि किसी भी संत पर टिप्पणी करने के लिए वह बहुत छोटे हैं।
अभिनव अरोड़ा सोशल मीडिया पर बहुत मशहूर हैं। उनके वीडियो आएदिन वायरल होते रहते हैं। उन्‍होंने कहा कि प्रेमानंद महाराज साक्षात किशोरी जी का स्‍वरूप हैं। उन पर कोई टिप्पणी करेगा तो जीवन में पीछे रह जाएगा। उनके यूट्यूब चैनल पर 200k फॉलोअर्स हैं।
आपको बता दें कि कुछ महीने पहले अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह रामभद्राचार्य के सामने मंच पर खड़े दिखे थे। इस दौरान जगद्गुरु किसी से कहते नजर आए कि इस लड़के को मंच से नीचे उतारो। जब वीडियो वायरल हुआ तो अभिनव की सफाई आई थी। उन्‍होंने कहा कि रामभद्राचार्य ने उनको डांटा था पर इससे उन्‍हें आनंद ही मिला। उन्‍होंने कहा कि तुम मेरे पोते समान हो। उन्‍होंने मुझे लड्डू भी खिलाया। उनकी डांट में प्रेम और करुणा का भाव था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button