Uttarakhand Crime News: जिस भाई को राखी बांध बहन ने लिया था रक्षा का वचन, उसी ने बनाया हवस का शिकार
The brother to whom the sister had tied Rakhi and took a promise to protect, he made her a victim of lust

टिहरी/उत्तराखंड। चंबा ब्लॉक के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की से उसी के चचेरे भाई ने दुष्कर्म कर दिया। मामले का खुलासा होने पर आरोपित युवक राज्य से बाहर भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे फरार होने से पहले ही पकड़ लिया। आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
चंबा ब्लॉक के एक गांव निवासी महिला ने चंबा थाने में तहरीर दी कि वह बीते बुधवार को किसी काम से नई टिहरी गई थी। घर में उनकी 13 साल की बेटी अकेली थी। इस दौरान उनकी बेटी के चचेरे भाई बलवंत प्रकाश 27 ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब वह घर आई तो उनकी बेटी गुमसुम थी।
जब उन्होंने पूछा तो उसने आपबीती बताई। जिसके बाद उन्होंने चंबा थाना में आरोपित बलवंत के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। चंबा थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा था। आरोपित की तलाश की जा रही थी।
इस दौरान सूचना मिली कि वह नागणी के पास वाहन में बैठकर भागने की फिराक में है। लेकिन पुलिस ने उसे फरार होने से पहले ही बीती देर शाम नागणी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




