तेलंगाना भाजपा चीफ के बेटे पर एफआईआर, बचाव में बोले संजय कुमार, परिवार के खिलाफ साजिश रच रहे केसीआर

तेलंगाना,(एजेंसी)। तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय कुमार के बेटे के खिलाफ पर एक मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि एक छात्र के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। संजय कुमार के बेटे पर हाल ही में अपने दोस्त की बहन के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए एक निजी शैक्षणिक संस्थान के परिसर में एक साथी छात्र की पिटाई का आरोप लगा गया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया है जिसमें एक युवक दूसरे को कथित तौर पर थप्पड़ मारता हुआ दिखाई दे रहा है। तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष का बेटा इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष का छात्र है।

दूसरी ओर संजय कुमार ने अपने बेटे का बचाव किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि उसने एक बैचमेट के साथ लड़ाई की जो एक लड़की को उसके फोन से नंबर मिलने के बाद टेक्स्ट मैसेज करके परेशान कर रहा था। तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि यह सब विपक्ष की राजनीतिक साजिश है। उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उनके बच्चों का कैरियर खराब करना चाहते हैं। उन्होंने केसीआर को राजनीतिक रूप से चुनौती भी दी और दावा किया कि उनके परिवार को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संस्थान की अनुशासनात्मक समिति के प्रमुख द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर, कुमार के बेटे के खिलाफ डुंडीगल पुलिस थाने में धारा 323 (चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई। आगे जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button