सिंघम से कम नहीं हरियाणा की महिला आईपीएस डीसीपी सृष्टि गुप्ता

देर रात क्लबों, शराब ठेकों और नाकों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

पंचकूला/हरियाणा। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने एक बार फिर रविवार देर रात शहर के प्रमुख क्लब एरिया, शराब के ठेके और चेकिंग पॉइंट्स का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण रात 12 बजे से लेकर तड़के 2:30 बजे तक चला। डीसीपी सबसे पहले सेक्टर-5 और सेक्टर-9 में स्थित नाइटक्लब्स का दौरा करने पहुंचीं। इस निरीक्षण का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि ये नाइटक्लब पार्टी करने के लिए सुरक्षित स्थान बने रहें, न कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के अड्डे। निरीक्षण के दौरान डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने क्लबों के भीतर चल रही गतिविधियों की बारीकी से जांच की।
उन्होंने ध्वनि स्तर (साउंड लिमिट) की सीमा, समयसीमा के पालन और स्टाफ की उपस्थिति को लेकर विशेष ध्यान दिया। साथ ही यह सुनिश्चित किया कि क्लब के सभी कर्मचारी अपनी निर्धारित ड्यूटी पर तैनात हों। डीसीपी ने क्लब प्रबंधकों को सख्त हिदायत दी कि यदि भविष्य में समयसीमा, ध्वनि नियम या कानून-व्यवस्था का उल्लंघन पाया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण अभियान का उद्देश्य शहर में रात्रिकालीन सुरक्षा को बेहतर बनाना और अव्यवस्था फैलाने वालों पर सख्ती से नकेल कसना था।
सृष्टि गुप्ता बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहीं। उन्होंने जेईई में टॉप रैंक हासिल कर देश के एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान में दाखिला लिया। इंजीनियरिंग के दौरान भी उनका शैक्षणिक प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन उनका लक्ष्य केवल तकनीकी सफलता तक सीमित नहीं था। समाज के लिए कुछ बड़ा करने की चाह ने उन्हें यूपीएससी की राह दिखाई। कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगातार प्रयासों के बलबूते उन्होंने यूपीएससी में शीर्ष रैंक हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में स्थान पाया।
सृष्टि मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है। उन्होंने अपनी स्कूलिंग भी दिल्ली में ही किया है। साल 1999-2012 तक सृष्टि ने दिल्ली के वसंत कुंज में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। स्कूलिंग कंप्लीट करने के बाद उन्होंने जेईई परीक्षा पास कर इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लिया। उन्होंने 2012-2016 के बीच दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। साल 2020 में यूपीएससी सीएसई की परीक्षा में सफलता हासिल किया। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 171वीं हासिल कर आईपीएस अफसर बनीं। उनकी पोस्टिंग हरियाणा के यमुनानगर में एएसपी के पद पर हुआ। फिलहाल वो पंचकूला की डीसीपी के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button