श्रीनगर की डल झील में उबर के जरिये बुक करिये शिकारा राइड, किराया भी होगा कम

Book a Shikara ride in Dal Lake Srinagar through Uber, the fare will also be less

कश्मीर घूमने जाने वाले पर्यटक विश्व प्रसिद्ध डल झील में शिकारा की सैर अवश्य करते हैं। लेकिन यह शिकारा शाम को नहीं मिल पाते और कई बार इनका किराया भी बहुत ज्यादा होता है। कश्मीर में सर्दियों में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं इसलिए उनकी शिकारा राइड को आसान बनाने के लिए उबर ने एक बड़ी पहल की है। हम आपको बता दें कि अब आप उबर एप के माध्यम से शिकारा राइड बुक कर सकते हैं जोकि आपके समय के मुताबिक और किफायती दाम में होगी। हम आपको बता दें कि उबर शिकारा एशिया की पहली जल परिवहन सेवा है और यह वेनिस जैसे यूरोपीय शहरों की सेवाओं जैसी है। उबर शिकारा के लिए बुकिंग न्यूनतम 12 घंटे के नोटिस के साथ 15 दिन पहले तक की जा सकती है।
इस बारे में प्रभासाक्षी संवाददाता ने उबर इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उबर शिकारा यात्रियों को शिकारा की सवारी के लिए एक सहज अनुभव देने के लिए प्रौद्योगिकी और परंपरा को मिश्रित करने का हमारा विनम्र प्रयास है। उन्होंने कहा कि डल झील पर आने वाले पर्यटकों के लिए उबर ऐप के जरिए यात्रा बुक करना आसान होगा। वहीं शिकारा मालिकों ने भी इस नई पहल को गेम-चेंजर के रूप में देखा है। उन्होंने कहा कि पर्यटक अब पहले से यात्रा बुक कर सकते हैं, इसके अलावा फिक्स किराया होने से व्यस्त पर्यटन सीजन के दौरान अधिक किराया वसूलने की आम समस्या खत्म हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button