बनारस की गलियों और मंदिरों की सुंदरता को बयां करती ‘लव यू शंकर’

बनारस जितना प्राचीन शहर है, उतना ही ये अपने आप में रहस्य छिपाए हुए है। बनारस की गलियों और घाटों पर कोई न कोई नई कहानी आती रहती है। अब बनारस की गलियों और मंदिरों की सुंदरता को बयां करती ‘लव यू शंकर’ कहानी आने वाली है। इसमें रोचक बात यह है कि एनिमेशन फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए बढ़िया होगी। यह फिल्म पूरी तरह से एनिमेशन पर आधारित है, जिसे राजीव एस रुइया ने निर्देशित किया है। ‘लव यू शंकर’ 22 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म की स्टार कास्ट में श्रेयस तलपड़े और तनीषा मुखर्जी हैं। वहीं, फिल्म के निर्माण का काम सुनीता देसाई ने अज्ञात के बैनर तले किया है। तान्हाजी फेम इलाक्षी गुप्ता और प्रतीक जैन संग बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े महाशिवरात्रि के मौके पर ‘लव यू शंकर’ फिल्म का पोस्टर साझा कर चुके हैं।
दरअसल, यह कहानी एक 8 साल के लड़के और भगवान शिव की है। फिल्म के बारे में बात करते हुए श्रेयस ने बताया कि यह फिल्म वास्तव में मेरे लिए खास है और पुनर्जन्म पर आधारित है। कहानी लंदन से बनारस आने वाले एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है और वहीं से मेरी कहानी शुरू होती है। इसमें काफी ड्रामा, हास्य और बाकी कई चीजें हैं, जिसमें बनारस की गलियों को दिखाया गया है। अनुभवी निर्देशक राजीव एस. रुइया इस फिल्म को पेश कर रहे हैं।
राजीव माई फ्रेंड गणेशा के साथ अपने निर्देशन की सफलता के लिए जाने जाते हैं। अभिनेताओं श्रेयस तलपड़े, तनीषा मुखर्जी, संजय मिश्रा, मान गांधी, अभिमन्यु सिंह, पत्रिक जैन, हेमंत पांडे और इलाक्षी गुप्ता द्वारा अभिनीत यह फिल्म अपनी अनूठी कहानी से लोगों को पूरा आनंद देने की तैयारी में है। वरदान सिंह सहायक निर्माता और संगीत निर्देशक के रूप में काम किया है। फिल्म में एक सम्मोहित कर देने वाला साउंडट्रैक है जो कहानी में दर्शकों की भावनाओं को गहराई से जोड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button