‘मैं महाराष्ट्र में मराठी, लेकिन भारत में हिंदू हूं”, भाषा विवाद के बीच बाल ठाकरे का पुराना वीडियो वायरल

"I am Marathi in Maharashtra but Hindu in India", old video of Bal Thackeray goes viral amid language controversy

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में मराठी और हिंदी भाषा को लेकर छिड़ी जंग के बीच शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाल ठाकरे कहते हैं, “मैं महाराष्ट्र में मराठी हो सकता हूं, लेकिन भारत में हिंदू हूं।”
यह वीडियो ऐसे वक्त में सामने आया है जब उनके बेटे उद्धव ठाकरे और भतीजे राज ठाकरे ने मिलकर सत्ताधारी महायुति गठबंधन के खिलाफ मराठी भाषा को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में बाल ठाकरे कहते हैं कि भाषाई पहचान से ऊपर हिंदुत्व को अपनाना चाहिए।
यह वीडियो तब वायरल हुआ जब उद्धव और राज ठाकरे मुंबई में “विजय रैली” में साथ नजर आए। यह रैली महाराष्ट्र सरकार के उस फैसले के खिलाफ थी, जिसमें प्राइमरी स्कूलों में हिंदी को डिफॉल्ट भाषा बनाने का आदेश दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button