पाकिस्तान की राजनीति का सबसे ताकतवर परिवार का सदस्य शिव भक्ति में हुआ लीन, मचा बवाल

इस्लामाबाद,(एजेंसी)। पाकिस्तान को इस वक्त बड़ा सदमा लगा है और कुछ तस्वीरों ने देश की सियासत में खलबली मचा दी है। पाकिस्तान की राजनीति का सबसे ताकतवर परिवार का कोई सदस्य शिव भक्त बन जाए तो कट्टरपंथियों का हाय-तौबा मचाना तो लाजिमी है। दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती फातिमा भुट्टो शिव भक्ति में लग गई हैं। फातिमा भुट्टो ने हाल ही में शादी की है और शादी करने के बाद वो अचानक से कराची में हिंदू मंदिर में दर्शन करने पहुंच गईं।

मंदिर में फातिमा भुट्टो ने अपने पति के साथ शिवलिंग पर जल भी चढ़ाया। पेशे से लेखक और कॉलमिस्ट फातिमा भुट्टो ने ग्राहम जिब्रान के साथ शादी की थी। शादी के बाद फातिमा अपने पति के साथ कराची स्थिति ऐतिहासिक महादेव मंदिर दर्शन करने गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया।

वैसे तो भुट्टो परिवार में आपने ज्यादातर तीन ही नाम सुने होंगे। जिसमें जुल्फिकार अली भुट्टो, बेनजीर भुट्टो और बिलावल भुट्टो शामिल हैं। लेकिन थोड़-बहुत आपको फातिमा भुट्टों के बारे में भी बता देते हैं। जुल्फिकार अली भुट्टों के चार बच्चें थे। जिनमें से बेनजीर भुट्टोके नाम से तो आप सभी परिचित होंगे ही। बेनजीर के अलावा मुर्तजा भुट्टो, शहबाज भुट्टो और सनम भुट्टो भी थे। फातिमा भुट्टो मुर्तजा भुट्टो की बेटी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button