समर्पण फाउंडेशन के द्वितीय स्थापना दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 800 लोगों का हुआ परीक्षण

- द्वितीय स्थापना दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
- नेत्र, दंत, पेट रोग व सामान्य रोग विशेषज्ञों की टीम मौजूद
- शुगर, बी.पी., ब्लड ग्रुप की निःशुल्क जांच
- लगभग 800 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
- ग्रामीणों को स्वास्थ्य जागरूकता और मौसम से बचाव की दी जानकारी
फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। विजयीपुर में मानवता और समाजसेवा के उद्देश्य से समर्पण फाउंडेशन ने अपने द्वितीय स्थापना दिवस पर शनिवार को श्रीमती सहदेई कुंवर जूनियर हाईस्कूल, मनकापुर चचीड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया।
शिविर में सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉ. बुद्धबिलाश और डॉ. सुमित सिंह ने नेत्र परीक्षण किया। दंत चिकित्सक तरुण सिंह ने दांतों की जांच और उपचार किया। वहीं सर्जरी एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश तथा जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र सिंह ने परामर्श दिया।
पैथोलॉजी विशेषज्ञ राजेश, आशु, फार्मासिस्ट राहुल कुमार और शिवकुमार ने शुगर, बी.पी., ब्लड ग्रुप आदि की निःशुल्क जांच की। शिविर में लगभग 800 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही मौसम से बचाव और स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर समर्पण फाउंडेशन के संस्थापक अजय सिंह चंद्रौल, अध्यक्ष रेशमा सिंह (नि. प्रधान चचीड़ा), अमर सिंह, अनुराग गुप्ता, राजेश चंद्रौल, महेंद्र प्रधान, उदयवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।





