सुहावने मौसम में श्रद्धालु कर रहे प्राचीन गुफा से मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन

कटड़ा/जम्मू। वर्तमान में सुहावने मौसम के बीच श्रद्धालु निरंतर अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा पूरी श्रद्धा के साथ कर रहे हैं। मौसम लगातार साफ रहने के कारण वर्तमान में श्रद्धालुओं को दिन के समय यात्रा के दौरान हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है और श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए परिवार के साथ निरंतर भवन की ओर रवाना हो रहे हैं। रविवार को आमतौर पर मौसम साफ रहा, हालांकि दोपहर के बाद आसमान पर बादलों का सूर्य देव के साथ लुका छुपी का खेल चलता रहा। वावजूद इसके कटड़ा से चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा दिन में अधिकांश समय श्रद्धालुओं को उपलब्ध रही, दूसरी ओर मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बैट्री कार सेवा के साथ ही रोपवे केवल कार सेवा तथा घोड़ा, पिट्ठू और पालकी आदि की सेवाएं भी उपलब्ध होती रही।
क्योंकि, वर्तमान में मां वैष्णो देवी की यात्रा में कमी लगातार जारी है और जिसका फायदा लगातार श्रद्धालुओं को मिल रहा है। एक ओर सभी तरह की सुविधाएं बिना किसी परेशानी के उपलब्ध हो रही हैं तो दूसरी ओर श्रद्धालु रात्रि के साथ ही दिन के समय भी मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा के भीतर से होकर मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन कर परिवार की सुख शांति की कामना कर रहे हैं।
मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के उपरांत श्रद्धालु लगातार भैरव घाटी रवाना होकर बाबा भैरवनाथ के चरणों में भी हाजिरी लगा रहे हैं और अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा पूरी कर रहे हैं। वर्तमान में 13000 से 16000 के मध्य श्रद्धालुओं का आंकड़ा रोजाना का बना हुआ है। जिसके कारण कटड़ा के बाजारों में फिलहाल श्रद्धालुओं की चहल पहल लगातार बनी हुई है।
वहीं, जानकारों का कहना है कि देशभर में परीक्षाओं का दौर होने के कारण आगामी दिनों में मां वैष्णो देवी की यात्रा में और ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी तथा आगामी मार्च माह में होली पर्व के उपरांत एक बार फिर मां वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी होगी। 8 फरवरी यानी कि रविवार दोपहर 1:00 बजे तक करीब 10500 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे और श्रद्धालुओं का लगातार आना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button