अब दिल्ली में भी शुरू हो जाएगी आयुष्मान योजना? चुनाव से पहले भाजपा ने शुरू किया अभियान

Now will Ayushman Yojana start in Delhi too? BJP started a campaign before the elections

  • भाजपा के सभी सातों सांसदों ने योजना को लागू करने के लिए शुरू किया हस्ताक्षर अभियान।
  • योजना में बुजुर्ग गरीबों को पांच लाख तक के उपचार का मिलता है मुफ्त लाभ।

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेसवार्ता में कहा, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत दिल्ली को छोड़कर अन्य राज्यों में लागू है। दूसरे राज्यों में 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों व गरीबों को पांच लाख तक के उपचार का लाभ मिल रहा है। अरविंद केजरीवाल दिल्लीवासियों को इससे वंचित रख रहे हैं। भाजपा इसे दिल्ली में लागू कराना चाहती है इसके लिए भाजपा सांसद अदालत गए हैं। अदालत ने इसे लेकर दिल्ली सरकार के विरुद्ध टिप्पणी की है कि वह केंद्र की इस स्वास्थ्य योजना का लाभ क्यों नहीं दे रही है।
भाजपा के सभी सातों सांसदों ने आयुष्मान भारत को दिल्ली में लागू कराने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। दिल्लीवासी 7820078200 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर इस अभियान से जुड़ सकते हैं।
दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा जवाहर कैंप सहित अन्य झुग्गी बस्तियों से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। आयुष्मान योजना को लागू नहीं करने से लोगों में आप और अरविंद केजरीवाल को लेकर आक्रोश है।
सदन में प्रस्ताव पास करने के बाद भी सरकार नहीं कर रही लागू
मुख्यमंत्री आतिशी के क्षेत्र कालकाजी के लोगों में भी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि यदि यह योजना लागू नहीं हुई तो मुख्यमंत्री को क्षेत्र में आने नहीं देंगे। विधानसभा में प्रस्ताव पास करने के बाद भी सरकार इसे लागू नहीं कर रही है।
नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा यह विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। केजरीवाल बदले व द्वेष की राजनीति करते हैं, इसलिए वह दिल्लीवासियों को इस योजना से वंचित कर रही है। केंद्र सरकार 47 करोड़ से अधिक की राशि दिल्ली सरकार को तैयार है, लेकिन सरकार इसे लागू नहीं कर रही है।
दक्षिणी दिल्ली के सांसद योगेंद्र चांदोलिया ने कहा, उपचार के लिए लोग प्रधानमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के लिए आवेदन करते हैं। यदि आयुष्मान योजना लागू होगा तो उन्हें इसका लाभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button