धीरेंद्र शास्त्री की कथा से लौट रहे, देहरादून से आए परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या

Seven members of a family from Dehradun, who were returning from Dheerendra Shastri's Katha, committed suicide

पंचकूला/हरियाणा। पंचकूला जिले में देहरादून से आए एक परिवार के 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली। सातों के शव कार के अंदर मिले है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये सभी सोमवार को बाबा धीरेंद्र शास्त्री की पंचकूला सेक्टर-28 में चल रही कथा में भाग लेने के लिए आया था। कथा से लौटते समय सेक्टर-27 में खड़ी एक कार में परिवार के सातों सदस्यों ने ज़हर खाकर जान दे दी। पुलिस को रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि एक कार में कई लोग बेहोश पड़े हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। छह को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक की हालत गंभीर थी, जिसकी बाद में मौत हो गई। मृतकों में प्रवीण मित्तल, उनकी पत्नी, तीन बच्चे और दो बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह कर्ज का बोझ और आर्थिक तंगी बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, प्रवीण मित्तल पर कुछ सालों से काफी कर्ज हो गया था। मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल्स का व्यवसाय शुरू किया था, लेकिन उन्हें भारी नुकसान हुआ। व्यवसाय में घाटे और बढ़ते कर्ज से मानसिक तनाव में आकर उन्होंने कथित रूप से यह कदम उठाया। देहरादून में उन्होंने टूर एंड ट्रैवल्स का बिजनेस शुरू किया था, लेकिन वह नहीं चला। इसके बाद परिवार कर्ज के तले दबता चला गया। इतनी तंगी हो गई थी कि घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया था।
घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी हिमाद्री कौशिक और डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित दहिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, और जांच जारी है कि परिवार ने यह कदम क्यों उठाया, और पंचकूला में उन्होंने आत्महत्या का स्थान क्यों चुना। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि परिवार ने कथा के बाद खुदकुशी की योजना पहले से बनाई थी या यह निर्णय अचानक लिया गया। यह भी जांच का विषय है कि जिस स्थान पर कार खड़ी थी, वहां उनका कोई परिचित था या नहीं।
पुलिस ने क्या कहाडीसीपी हिमाद्री कौशिक ने कहा कि पूरे परिवार ने सुसाइड किया है। सभी की पहचान हो गई है। पुलिस की टीमें कारणों का पता लगा रही है। परिवार के अन्य लोगों को घटना की सूचना दे दी गई है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button