कौशांबी में अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कौशांबी में सड़क पर उतरी कांग्रेस

कौशांबी/उत्तर प्रदेश। बाल यौन शोषण के आरोपों से घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस उत्तर आई है। शंकराचार्य के समर्थन में बुधवार को सड़क पर उतारी कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौप है। ज्ञापन के माध्यम से मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से करवाने कि मांग की है।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में बुधवार को जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों ने शंख और मंत्रो के उदघोष के साथ जमकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से बौखलाई हुई है। जिस प्रकार से संतों का अपमान किया जा रहा है वो बर्दाश्त के योग्य नहीं है।
मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज में स्नान के दौरान ही यह सब शुरू हुआ है। साजिश रच कर संत के खिलाफ पास्को जैसे घिनौने मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इस मामले में प्रयागराज के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा की भूमिका भी संदिग्ध है।
एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें अजय पाल शर्मा और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एफआईआर करने वाले आशुतोष महाराज एक साथ नजर आ रहे हैं। आर्चाय भूपेंद्र शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार केवल धर्म का आड़ लेकर संतो के साथ दुर्व्यवहार करती है।
मुख्यमंत्री स्वयं योगी है उसके बाद भी शंकराचार्यों के साथ इस तरीके का कृत्य कर रहे है तो यह दुखद और निंदनीय है। 2027 में जनता में इन्हें खुद जवाब देगी।
इस मौके पर रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास, आशीष मिश्रा पप्पू, दीपक पाण्डेय बाबू, मनोज सिंह पटेल, जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला, श्याम सिंह भदौरिया, संतोष शुक्ला, आसिफ अल्वी, शशि मिश्रा, कप्तान द्विवेदी, रजनीश कुमार जाटव, शुभम मिश्रा, शुभम तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button