मोदीनगर में एसडीएम कोर्ट से फाइल चोरी, तीन आरोपितों पर केस दर्ज

File stolen from SDM court in Modinagar, case registered against three accused

मोदीनगर/गाजियाबाद। मोदीनगर तहसील में स्थित एसडीएम कोर्ट से पैरोकार मुकदमे की फाइल चोरी कर ले गया। उसने तारीख देखने के बहाने फाइल ली और बैग में रखकर चुपचाप निकल गया। आरोपित सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है।
तीन आरोपितों पर केस दर्ज कर मोदीनगर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। चोरी के मुकदमे में वादी पेशकार संदीप कुमार के मुताबिक, एसडीएम कोर्ट में ग्राम सभा बनाम ओमकारी का वाद चल रहा है। जिसमें ओमकारी की तरफ से जलालाबाद गांव के जोगेंद्र सिंह उर्फ योगेंद्र पैरवी कर रहे हैं।
एक अप्रैल को संदीप फाइलों में तारीख लगा रहे थे। इसी बीच योगेंद्र अपने दो साथियों के साथ कोर्ट में आया और तारीख देखने के लिए फाइल मांगी। आरोप है कि तारीख देते हुए आरोपित ने फाइल को अपने बैग में रख लिया। इस बीच संदीप अन्य फाइलों में तारीख लगाने में लगे थे।
आरोपित फाइल को चोरी कर चुपचाप कोर्ट से निकल गए। बाद में मिलान करते हुए संदीप को फाइल गायब मिली तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की, उसमें फाइल चोरी के बारे में पता चला। उनकी तरफ से थाने में शिकायत दी गई है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। जल्द सभी की गिरफ्तारी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button