लखीसराय का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल पंकज कुमार गिरफ्तार

लखीसराय,( बिहार)। बिहार की लखीसराय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के अमहरा ओपी अध्यक्ष अनामिका कुमारी ने गुप्त सूचना के आधार पर बभनगामा गांव में छापेमारी कर जिले के टॉप टेन सूची में शामिल कुख्यात अपराधी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि गिरफ्तार अपराधी पंकज कुमार पर हत्या,आर्म्स एक्ट मामले में पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।
एसपी पंकज कुमार ने बताया कि अमहरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी पंकज कुमार बभनगामा गांव स्थित घर में छुपा है। इसी सूचना पर थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी अपने दल-बदल के साथ पहुंचकर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पंकज कुमार की गिरफ्तारी से जिले में शांति व्यवस्था कायम हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button