सावधान! बटोगे तो पिटोगे, मुंबई में उद्धव ठाकरे के निवास स्थान मातोश्री के पास लगाए गए बैनर

मुंबई ब्यूरो। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नारा दिया था कि ‘बंटोगे तो कटोगे’। इतना ही ही पीएम मोदी ने स्लोगन दिया था कि एक हैं तो सेफ हैं। अब महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले मुंबई में एक नया स्लोगन सामने आया है। मुंबई में उद्धव ठाकरे के निवास स्थान मातोश्री के पास लगाए गए बैनर पर लिखा गया है कि उत्तर भारतीय, बंटोगे तो पिटोगे। यह बैनर उत्तर भारतीय सेना का है, हालांकि अभी मु्ंबई में बीएमसी चुनावों का ऐलान नहीं हुआ है। इनके सबसे अंत में होने की उम्मीद है। गौरतलब हो कि ठाकरे ब्रदर्स स्थानीय निकाय चुनावों से पहले स्थानीय कार्ड खेल रहे हैं। मनसे ने पिछले दिनों हिंदी-मराठी विवाद को तूल दिया था।
मुंबई में उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के नजदीक लगा यह बैनर चर्चा में है। बैनर पर उत्तर भारतीय सेना लिखा है। इसके साथ ही इस संगठन की खोजबीन शुरू हो गई है। चर्चा है कि यह यह संगठन चुनावों में भी पार्टी के तौर पर उतरेगा। यह बैनर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास ‘मातोश्री’ परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगाया गया। कुल लोग इसे उत्तर भारतीय सेना का खुराफाती बैनर बता रहे हे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को ‘बंटोगे तो कटोगे’ नारे से फायदा हुआ था। मुंबई में उत्तर भारतीय सेना के बैनर में लिखा है कि महाराष्ट्र से बिहार तक, यूपी से राजस्थान तक। इस नई पार्टी का पूरा नाम उत्तर भारतीय विकास सेना बताया जा रहा है।
उत्तर भारतीय सेना ने अपने बैनर में लिखा है, ‘उत्तर भारतीय, बटोंगे तो कटोगे। बैनर में सुनील शुक्ला की फोटो भी है। बैनर में कहीं न कहीं मनसे और शिवसेना पर कटक्ष करके लिखा गया है कि !! सावधान।। उत्तर भारतीय बटोगे.. तो पिटोगे। इस राजनीतिक बैनर के सामने आने के बाद उत्तर भारतीय को चिंता है कि कहीं मुंबई में स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा फिर से जोर न पकड़ ले क्योंकि उत्तर भारत से जाने वाले लोग काफी छोटे-मोटे काम करते हैं। ये मेहनकश खौफजदा हो गए हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि उत्तर भारतीय सेना के अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने मातोश्री के पास बैनर लगवाया है।

बटोगे…तो पिटोगे', निकाय चुनाव की ...

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button