आजमगढ़ में बेखौफ पशु तस्करों की करतूत, पुलिसवालों को जान से मारने की कोशिश में 4 घायल

Fearless animal smugglers' antics in Azamgarh, 4 injured in an attempt to kill policemen

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। जनपद आजमगढ़ के अहिरौला थाना क्षेत्र में पशु तस्करों द्वारा पुलिसकर्मियों पर पिकअप चढ़ाकर जान लेने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस हादसे में 3 पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड घायल हुए। इन चारों पुलिस कर्मियों में एक की हालत गंभीर है। जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने इस मामले की जांच करना शुरू कर दिया। इस मामले में दो नामजद और 8 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अहिरौला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
आपको बता दें कि अहिरौला थाना क्षेत्र के माहुल में मेला लगा हुआ था। मेले में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी। अहिरौला थाना क्षेत्र के ही शाहपुर के मेले में दो पुलिसकर्मी परीक्षित दुबे और सौरव राय की ड्यूटी लगी हुई थी। यह दोनों पुलिसकर्मी मेले से वापस लौट रहे थे। इसी बीच अंबारी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पशु तस्करों की पिकअप ने रेड़हा मंदिर के पास बाइक सवार दोनों पुलिस कर्मियों को कुचलकर जान से मारने का प्रयास किया। इस हादसे में दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ दूर जाने के बाद पिकअप ने फिर डायल 112 के दो पुलिस कर्मियों पर चढ़ाने का प्रयास किया गया और फायरिंग भी की गई।
इस तरह से दो अलग-अलग मामलों में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों घटनाओं को अंजाम देने के बाद तस्करों की गाड़ी सड़क किनारे खेत में जाकर फंस गई। इस गाड़ी में 5 से लोग बैठे थे पुलिस ने इस मामले में इरशाद,नफीस और 8 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अहरौला थाने में दो नामजद और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button