ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

नयी दिल्ली। ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को सोमवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी किया। मोहम्मद जुबैर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और दुश्मनी को बढ़ावा देने का आरोप है, जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी हुई। इस संबंध में ऑल्ट न्यूज़  के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हा का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि एफआईआर की कॉपी भी नहीं उपलब्ध कराई जा रही है।

ऑल्ट न्यूज़  के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हा ने मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी के संबंध में एक प्रेस नोट ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने बताया कि मोहम्मद जुबैर को 2020 के एक मामले में जांच के लिए दिल्ली के विशेष प्रकोष्ठ ने आज बुलाया था, जिसके लिए उन्हें पहले से ही उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी के खिलाफ संरक्षण प्राप्त था। हालांकि, आज शाम लगभग 6 बजकर 45 मिनट पर हमें बताया गया कि उन्हें किसी अन्य एफआईआर में गिरफ्तार किया गया है, जिसके लिए कोई नोटिस नहीं दिया गया था, जो उन धाराओं के लिए अनिवार्य है जिनके तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद हमें एफआईआर की कॉपी भी नहीं दी जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 153/295 के तहत गिरफ़्तार किया। आज मोहम्मद जुबैर के खिलाफ आईपीसी की धारा 153A/295A के तहत दर्ज़ एक मामले की जांच के दौरान, वे जांच में शामिल हुए। रिकॉर्ड पर पर्याप्त सबूत होने के चलते उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया। उनके रिमांड की मांग के लिए उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button