श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री कल्याण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संगीत मय सुंदरकांड का किया आयोजन

गुरसरांय,(झाँसी/उत्तर प्रदेश)। झाँसी के गुरसरांय स्थित श्री कल्याण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संगीत मय सुंदरकांड का आयोजन किया। गया जिसमें पंडित अनिल कुमार मिश्रा द्वारा मंत्रोच्चारण करके सुंदरकांड का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य यजमान विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुकुंद पालीवाल रहे। सुंदरकांड के समापन पर आरती प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं उपस्थित अतिथियों, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने की। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश दुबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
सत्य प्रकाश दुबे ने कहा कि आज हम सभी को शपथ लेनी चाहिए कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों का अनुसरण करें ।इस अवसर पर ओम प्रकाश शर्मा ,सनत कुमार जैन, के के तिवारी, दिनेश शुक्ला, रामनारायण पस्तोर,आत्माराम फौजी, सुकदेव व्यास,शिशुपाल सिंह सरस, राजेश अग्रवाल,अखिलेश तिवारी, हरि बाबू शर्मा, प्रमोद सिंह,हरिकान्त नायक,सीताराम, दिबांनरामदेव, भानुप्रताप, राजकुमार सेन,सरोज अरजरिया, मेघा कुचवार, राजेश व्यास, श्यामसुंदर रिछारिया ,रमाकांत त्रिपाठी, बलवंत सिंह ,राम सिंह ,पवित्रा मिश्रा, दिव्या विरथरे, अफसाना मंसूरी ,बंदना कुशवाहा ,सुरेश कुचवार ,चंद्रभान नायक,प्रकाश कुशवाहा, सुमन रैकवार, चंदा परिहार, सुनीता सेन, अजय नामदेव आदि उपस्थित रहे।




