दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर साइकिल सवार से टकराया स्टंटबाज, चलती ऑटो से लटक कर रहा था हुड़दंगी

नई दिल्ली। दिल्ली में इन दिनों स्टंटबाजी और रील बनाने का दौर चल रहा है। जहां भी नजरे उठाकर देखा जाए कोई न कोई रील बनाता हुआ दिख जाएगा। हाल ही में दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से एक स्टंटबाज का वीडियो सामने आया है। जिसके स्टंट के चक्कर में एक साइकिल सवार गिर बीच सड़क पर गिर गया।सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सिग्नेचर ब्रिज पर तेज रफ्तार से चल रहे ऑटो से एक लड़का लटक कर स्टंट कर रहा है। अपने इसी स्टंट के चक्कर में वो एक साइकिल सवार को टक्कर मार देता है। जोरदार टक्कर के कारण साइकिल सवार बीच सड़क पर गिर जाता है।
सिग्नेचर ब्रिज पर पुलिस चौकी और राउंड क्लॉक गश्त के बावजूद ऑटो से स्टंट का एक खतरनाक विडियो सामने आया है। तेज रफ्तार से चल रहे ऑटो पर सवार होकर एक युवक लटकता, उछल कूद करते हुए करतब दिखा रहा था। इसी दौरान युवक एक साइकिल सवार से टकरा गया। टक्कर लगने से साइकिल सवार गिरकर घायल हो गया। इसके बाद स्टंट कर रहा युवक ऑटो सहित फरार हो गया। यह वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया में सामने आया था। जिसके बाद पुलिस अफसरों ने संज्ञान लिया। मामले में नॉर्थ जिले के डीसीपी मनोज कुमार मीना ने कहा कि घायल साइकिल सवार को खोजा, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। फिर भी स्वत: संज्ञान लेते हुए एक्सिडेंट की धारा में केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button