जिलाधिकारी ने न्यू ट्रेलिस कृषक उत्पादन सहकारी लिमिटेड की खाद्य प्रसंस्करण इकाई का किया शिलान्यास

सत्येंद्र शुक्ला,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। यूपी सरकार ने प्रदेश की खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 को लागू कर दी है। इस नीति में सबसे खास बात यह है कि किसी भी कार्य के आवेदन को पूरा करने की समय सीमा तय की गई है। अगर तय समय में वह नहीं होता है तो उसे स्वत: ही पूरा हुआ माना जाएगा। इसी क्रम में न्यूट्रेलिस कृषक उत्पादन सहकारी लिमिटेड फतेहपुर की खाद्य प्रसंस्करण इकाई का जिलाधिकारी फतेहपुर सी इंदुमती ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। ग्रामीण अंचल में किसानों का उत्पादन को उचित मूल्य मिल सके इसी को ध्यान में रखकर धाता विकासखंड के आलमपुर गेरिया में कंपनी की आधारशिला रखी गई। जिलाधिकारी ने कंपनी के डायरेक्टर से ग्रामीण अंचलों के किसानों की जीडीपी बढ़ाने का निर्देश दिया। इस कंपनी के शुरू होने से छोटे एवं बड़े किसान बिना किसी बिचौलिए के अपना कृषि उत्पाद सीधे कंपनी को भेज सकते हैं जिससे उनकी अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी सी इंदुमती ने 11 किसानों को सम्मानित किया एवं उनसे अच्छे एवं गुणवत्ता परक उपज की अपील की। इस अवसर पर खागा एसडीएम अतुल गंगवार खंड विकास अधिकारी अजय कुमार तिवारी पूर्व ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह धर्मेश सिंह लाखन सिंह भोला द्विवेदी अविनाश द्विवेदी पप्पू द्विवेदी सुनील द्विवेदी रामबाबू द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति उपस्थिति रही।



