दमोह में खाली पेट तड़पकर मरा तेंदुआ,हैरान करने वाला खुलासा

दमोह/मध्य प्रदेश। बुंदेलखंड के जंगल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तेंदुए की भूख के चलते मौत का खुलासा हुआ है। दरअसल दमोह जिले के वंशीपुर के जंगल में तेंदुआ मृत मिला था। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण भूख और कमजोरी बताई गई है।
मध्य प्रदेश दमोह जिले में वन्यजीवों की सुरक्षा और जंगल में उनके भोजन की उपलब्धता पर सवाल खड़ा हो रहा है। जानकारी अनुसार जबेरा के तेजगढ़ वन परिक्षेत्र की बंशीपुर बीट में एक तेंदुए का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चौंकाने वाली बात यह है कि तेंदुए के शरीर पर शिकार या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, तेंदुए की आंतें पूरी तरह खाली पाई गई हैं, जिससे यह आशंका गहरा गई है कि जंगल के इस शिकारी की मौत किसी चोट से नहीं, बल्कि भूख और शारीरिक कमजोरी के कारण हुई है।
वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार तेजगढ़ रेंज की बंशीपुर बीट के जंगल में बीते रोज दोपहर तेंदुए का शव देखा गया था। एक चरवाहे ने नाले के पास तेंदुए का शव देखा था। उसने वन विभाग तक यह सूचना पहुंचाई थी। अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव का परीक्षण किया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलाया गया था।
वन विभाग की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि यह शिकार का मामला नहीं है। तेंदुए के शरीर पर बाहरी चोट, संघर्ष या करंट लगने जैसा कोई भी निशान नहीं पाया गया है। सबसे चौंकाने वाला खुलासा पोस्टमार्टम के दौरान हुआ। डॉक्टरों ने पाया कि तेंदुए की आंतें पूरी तरह से खाली थीं। हालांकि शव के विसरा सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। तेजगढ़ रेंजर नीरज पांडे ने मीडिया को बताया कि फिलहाल तेंदुए की मौत का कारण अज्ञात है। हालांकि प्रारंभिक जांच भूख और बीमारी की आशंका जताई है, लेकिन लैब रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button