दिल्ली में दागी और सेटिंगबाज पुलिसवालों पर होगा एक्शन, विजिलेंस तैयार कर रही खास लिस्ट

नई दिल्ली/एजेंसी। हर सप्ताह दिल्ली पुलिस का एक पुलिसकर्मी रिश्वत लेते हुए सीबीआई या विजिलेंस के हत्थे चढ़ रहा है, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो चुकी है। ऐसे में दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने मंथन के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल अब दिल्ली पुलिस के तमाम जिलों व यूनिट में तैनात दागी व सेटिंगबाज पुलिसवालों की लिस्ट तैयार करने के आदेश दे दिए गए हैं। इसका जिम्मा विजिलेंस और डिस्ट्रिक्ट पुलिस को ही दिया गया है। इसके तहत ऐसे पुलिसकर्मियों की लिस्ट तैयार की जा रही है।
रिश्वकांडों पर हुई चर्चा
पुलिस सूत्र ने बताया, पिछले कुछ महीनों में लगातार सीबीआई और विजिलेंस रेड में पुलिसकर्मी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हो रहे हैं। ऐसे में पिछले दिनों होम सेक्रेटरी ने दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के साथ मीटिंग की, जिसमें लॉ एंड ऑर्डर से लेकर रिश्वकांडों को लेकर भी चर्चा हुई।
दिल्ली पुलिस ने अपने तमाम स्पेशल सीपी व अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की। तय किया गया कि अब ऐसे पुलिसकर्मियों की लिस्ट तैयार की जाए जो दागी हैं और अपराधियों के साथ मिलकर काम करते हैं। ये लिस्ट तैयार करने का जिम्मा विजिलेंस डिपार्टमेंट व डिस्ट्रिक्ट यूनिट को ही दिया गया है।
सूत्र ने यह भी बताया कि ऐसे पुलिसकर्मियों की लिस्ट तैयार करने के बाद इन सभी पुलिसकर्मियों को साइड लाइन कर दिया जाएगा। जैसे उनका ट्रांसफर बटालियन, डिस्ट्रिक्ट लाइन आदि में किया जाएगा। यही नहीं उन्हें कम से कम दस साल तक सेंसिटिव पोस्टिंग नहीं मिलेगी। जल्द इनके खिलाफ एक्शन होना शुरू हो जाएगा।
एक अन्य पुलिस सूत्र का कहना है कि इस लिस्ट में किस रैंक तक के पुलिसकर्मियों को रखना है, इस बारे में कुछ खुलकर नहीं बताया गया है। फिलहाल कॉन्स्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के पुलिसकर्मियों की लिस्ट तैयार की जा रही है, मगर उन इंस्पेक्टर, एसीपी, डीसीपी, अडिशनल सीपी का क्या, जिन पर रुपये लेकर ट्रांसफर पोस्टिंग करने, प्रोजेक्ट और काम के नाम पर घोटाले करने जैसे आरोप लग चुके हैं। इन अधिकारियों के बारे में कोई बात क्यों नहीं कर रहा। उन्हें एक जगह से दूसरी जगह सेंसिटिव जगह पोस्टिंग क्यों मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button